Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विधायक ने मनोनीत सभासदों को मिष्ठान खिलाकर किया सम्मानित। सहजनवा गोरखपुर शासन

विधायक ने मनोनीत सभासदों को मिष्ठान खिलाकर किया सम्मानित। सहजनवा गोरखपुर शासन

विधायक ने मनोनीत सभासदों को मिष्ठान खिलाकर किया सम्मानित। सहजनवा गोरखपुर शासन के द्वारा नियुक्त नगर पंचायत सहजनवा ,नगर पंचायत घघसरा और नगर पंचायत उनवल के मनोनीत सभासदों का विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ने भाजपा कार्यालय पर मिष्ठान खिलाकर स्वागत करके सम्मानित किया ।उनके सफल कार्यकाल की मनोकामना की ।इस अवसर पर सहजनवा नगर पंचायत से मनोनीत सभासद गौरव गुप्ता, गीता शुक्ला, मंजू सिंह ,नगर पंचायत के घघसरा से मनोनीत सभासद राजेश त्रिपाठी, ध्रुव चन्द गौड एवं रामजनक मौर्य, नगर पंचायत उनवल से मनोनीत सभासद शिवकुमार शाह ,लाल बाबू साहनी एवं अभिमन्यु त्रिपाठी मौजूद रहे ।इस मौके पर विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मनोनीत सभासदों की भूमिका नगर विकास जन समस्याओं के समाधान तथा शासन के योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।उन्होंने सभी के जनहित को सर्वोपर रखते हुए सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए स्वथ्य किया ।इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह ,जिला मंत्री राम जागीर शुक्ला ,मंडल अध्यक्ष सूरज नाथ विश्वकर्मा ,नरेंद्र शुक्ला, इंद्र कुमार निगम ,विजय बहादुर सिंह आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares