Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकती मिली विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकती मिली विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकती मिली विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस मदरिया । --------------- गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ककरही में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तड़के तीन बजे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ककरही निवासी सुप्रिया (28) पत्नी अजय शुक्ला का शव घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे रोशनदान से लटकता मिला। घटना के समय 15 माह की मासूम बच्ची दूसरे कमरे में थी। मृतका के पति अजय शुक्ला ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह अपने माता-पिता व बहन के साथ एक तिलक समारोह में गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को भी दे दी गई। बताया जाता है कि मृतका का मायका देवरिया जिले के ग्राम जगन्नाथपुर में है और उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अजय शुक्ला से हुई थी। सूचना पर मृतका की बुजुर्ग मां व चाचा भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के भाई के मुंबई से आने का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के भाई धनंजय पांडेय ने फोन पर बताया कि बहन और उसके पति के बीच विवाद के चलते वह पिछले करीब छह माह से मुंबई में उनके साथ रह रही थी और 1 अप्रैल को ही ससुराल लौटी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बहन पति के चरित्र को लेकर शिकायत करती थी। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

0 likes
0 comments1 shares