बीएसए कार्यालय पर जला ‘आशीर्वाद का दीप’, PM मोदी के जन्मदिन पर

बीएसए कार्यालय पर जला ‘आशीर्वाद का दीप’, PM मोदी के जन्मदिन पर काटा केक *गोरखपुर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय परिसर में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र चिवाही के नेतृत्व में शाम सात बजे दीप जलाए गए, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटकर उत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बीएसए के निर्देश पर जिले के सभी विकासखंडों के परिषदीय, मान्यता प्राप्त और वित्त पोषित विद्यालयों में भी निर्धारित समय पर दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह (नगर), सावन दूबे (खजनी), रोहित पाण्डेय (बांसगांव) समेत विवेक जायसवाल, वीरू प्रजापति, अमरेन्द्र त्रिपाठी और बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।