अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का रवैया गरीबों को सजा अमीरों को छुटदान।

अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का रवैया गरीबों को सजा अमीरों को छुटदान। सहजनवा गोरखपुर फोरलेन के दोनों पटरियों पर सिक्स लेन का निर्माण करने जा रहा है लेकिन जिस भूमि पर निर्माण कार्य होना था वह अवैध अतिक्रमण की जिद में था, जिसको प्रशासन द्वारा बुलडोजर चला कर अधिकतर अतिक्रमण को हटा दिया गया था, जिसमें गरीब और आमिर दोनों शामिल थे ।अतिक्रमण हटाने के बाद फिर एक नया खेल चालू हो चुका है जो गरीब तबके के लोग अपना जीवन यापन कर रहे थे उसने लिया रोजी-रोटी का संकट पैदा हो चुका है उनकी जो गुमटिया थी वह तो प्रशासन ने हटा दिया ,जो अमीर तबके के लोग हैं उन पर अतिक्रमण हटाने का कोई फर्क नहीं पड़ा है ,क्योंकि इन लोगों की पकड़ शासन स्तर के राजनेताओं से है ।इनके द्वारा फिर से अवैध कब्जा कर मालामाल होने की कोशिश की जा रही है ।देखा जाए तो अधिकतर लोग अतिक्रमण के चपेट में आकर अपना कुनबा गवा चुके हैं, लेकिन राजनेताओं का संरक्षण मिलते ही अमीर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन भी वर्तमान समय में मुक दर्शक बना हुआ है ।अब देखना है कि प्रशासन इन अमीर लोगों पर कोई कार्रवाई करता है या राजनेताओं की दबाव में इन्हें अवैध कब्जा करने की छूट देता है ।इसके बारे। में उपजिलाधिकारी नमन मेहता ने कहा कि अवैध कब्जा हर हाल में हटाया जाएगा किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।