Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर सूअर बाड़े के विवाद में युवक पर हमला,एक आरोपी हिरासत में।लंभुआ
सुलतानपुर सूअर बाड़े के विवाद में युवक पर हमला,एक आरोपी हिरासत में।लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर परियर गांव में सूअर बाड़े के विवाद में 40 वर्षीय सत्यसेन गौतम पर हमला कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया,जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हमला हाथ में पहने कड़े से किया गया प्रतीत हो रहा है।पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।एक आरोपी को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0 likes
0 comments0 shares