मोह अधर्म का कारण होता है आचार्य नारायण दत्त त्रिपाठी

चौरी चौरा गोरखपुर।मोह अधर्म का कारण होता मोह से बचना चाहिए़ त्याग से धर्म होता है उक्त बातें डुमरी खास में वीरेंद्र पांडेय श्रीमती इंदु पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कही उन्होंने कथा प्रसंग में में कहा ऋषभ देव अपने पुत्रों को समझाते है मोह अधर्म का कारण होता है उन्होंने कहा जब माया हमें घेर लेती है तो अधर्म होता है तब भगवान का अवतार होता है उन्होंने अपने पुत्र भरत का राज्याभिषेक किया और कहा प्रजा का पालन पुत्र स्वरूप में करना चाहित भरत जी ने जीवन के सद्कर्मों को करते हुए प्रजा पालन करने लगे एक बार महाराज भरत को मृग के बच्चे के प्रति मोह हो जाता है और उसका पालन पोषण करने लगते है उसमें इतना रम जाते है कि हर समय उसी का ध्यान रहता है इसी दौरान मृग जंगल में चला जाता है और महराज भरत शोक करते है कालवश देह त्यागते है तो मृग के मोह के कारण मृग रूप में जन्म पाते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य श्रीनारायण पांडेय राजेंद्र पाण्डेय लालबचन पांडेय धर्मेंद्र पांडेय संदीप पाण्डेय गोपाल मिश्रा गणेश तिवारी नरेंद्र पांडेय करुणेश तिवारी राजेश पांडेय नीरज पाण्डेय डब्लू तिवारी धर्मेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।