Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१ मिनट पहले

जुगैल पुलिस ने 24 घंटे में युवती को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

जुगैल पुलिस ने 24 घंटे में युवती को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

जुगैल पुलिस ने 24 घंटे में युवती को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना जुगैल पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से ले जाने के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार ग्राम गोठानी निवासी राधेश्याम भारती ने 24 अगस्त को सूचना दी थी कि गांव का कन्हैया लाल भारती उसकी करीब 20 वर्षीय बहन को 20 अगस्त की रात जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया है। मामले में थाना जुगैल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने युवती की तलाश शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 अगस्त को युवती को रॉबर्ट्सगंज जाते समय बढ़ौली तिराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद अगोरी खास किले के पास से आरोपी कन्हैया लाल भारती (23) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय सहित थाना जुगैल पुलिस टीम शामिल रही।

0 likes
0 comments0 shares