Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj३० मिनट पहले

ग्राम प्रहरियों का सम्मान... आज अपने गृह जनपद प्रयागराज के पुलिस लाइन

ग्राम प्रहरियों का सम्मान... आज अपने गृह जनपद प्रयागराज के पुलिस लाइन

ग्राम प्रहरियों का सम्मान... आज अपने गृह जनपद प्रयागराज के पुलिस लाइन में आयोजित ‘ग्राम प्रहरी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पुलिस बल का सहयोग करने एवं अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले सजग ग्राम प्रहरियों को संबोधित किया तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन को लाइव सुना। आज ग्राम प्रहरियों के मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह करने का लिया गया निर्णय उनके परिश्रम, समर्पण और महत्वपूर्ण योगदान के प्रति प्रदेश की डबल इंजन सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। ऐसे में सुरक्षित गांव, सुरक्षित प्रदेश का आधार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था आज देशभर में एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित हुई है और इसमें हमारे ग्राम प्रहरियों का योगदान बहुत बड़ा है। इस अवसर पर प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी , माननीय विधान परिषद सदस्य के. पी. श्रीवास्तव , माननीय विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी , माननीय विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद , पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया , आयुक्त, प्रयागराज मंडल लोकेश एम. , जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल जी, पुलिस उपायुक्त सागर जैन विवेक यादव यमुनापार एसीपी करछना कुंजलता सोनम कुमार , मनीष शांडिल्य जी एवं कुलदीप गुणावत अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती श्रुति जी, संचालक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी तथा राजेन्द्र केसरवानी पप्पू निमी थरिया एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे। रिपोर्टर आदित्यकुमार

0 likes
0 comments0 shares