Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*ब्रेकिंग* *बरौंसा बाजार में केबल जली, आपूर्ति बाधित;नहीं पहुंची मरम्मत टीम, शाम

*ब्रेकिंग* *बरौंसा बाजार में केबल जली, आपूर्ति बाधित;नहीं पहुंची मरम्मत टीम, शाम होते ही दारू के नशे में हो जाते है कर्मी। विद्युत विभाग की लापरवाही आई सामने* बरौंसा बाजार में बुधवार शाम 440 वोल्ट की लाइन का केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बावजूद काफी देर तक मरम्मत के लिए कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे बाजार का एक हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब सात बजे केबल में आग लग गई। इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद तक कोई कर्मचारी खराबी दूर करने नहीं पहुंचा। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित कर्मचारी अक्सर देर रात तक ड्यूटी में लापरवाही बरतते हैं। फिलहाल आंशिक खराबी के चलते बरौंसा बाजार का एक हिस्सा अंधेरे में है, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

0 likes
0 comments0 shares