पारा बाजार में गणपति विसर्जन शोभायात्रा जयकारों से गूंजा पारा,धूमधाम से निकली
पारा बाजार में गणपति विसर्जन शोभायात्रा जयकारों से गूंजा पारा,धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार गांव में भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गांव और बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया।बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए।शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के बीच आगे बढ़ते रहे।जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।पूरे मार्ग पर आस्था और उत्साह का माहौल नजर आया।युवाओं के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शोभायात्रा में शामिल हुए।आयोजन के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि राजू सोनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी,अक़बर रजा,राजस्व निरीक्षक अब्दुल हमीद, लेखपाल अरुण तिवारी, शिवनाथ गुप्ता, राहुल मौर्य, मुकेश गुप्ता, कृष्ण कुमार मौर्य, समरेंद्र मौर्य, अंकित अग्रहरि, कुलदीप गुप्ता, सत्य नारायण, श्याम नारायण, ननकऊ साहू, शिव कुमार अग्रहरि, शिवनाथ, राहुल विश्वकर्मा, अमरनाथ साहू और रामतीरथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।पारा चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे आयोजन के दौरान मौजूद रहे।पुलिसकर्मियों ने शोभायात्रा के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराया।