नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, तहसील दिवस पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, तहसील दिवस पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, 15 लाख की निकासी की जांच की मांग, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील परिसर में शनिवार को तहसील दिवस के दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। गौरी बाजार ब्लॉक के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने समूह के पदाधिकारियों में कथित बदलाव, दस्तावेजों में हेराफेरी और करीब 15 लाख रुपये की निकासी के मामले की जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि समूह की अध्यक्ष पद पर कार्यरत दुलारी देवी को हटाकर कथित रूप से दूसरे महिला का चयन कर दिया गया, जिसके बाद समूह के खाते से करीब 15 लाख रुपये की निकासी की गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में दस्तावेजों में भी कथित तौर पर हेराफेरी की गई है। महिलाओं के अनुसार, मामले की शिकायत पूर्व में खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार, डीपीआरओ देवरिया, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा चुकी है, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक शिकायत पर अपेक्षित ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज महिलाओं ने तहसील दिवस के मौके पर रुद्रपुर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ए.डी.एम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह से मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में समूह से निकाले गए धन की निष्पक्ष जांच कराने, दुलारी देवी को पुनः अध्यक्ष पद का प्रभार दिलाने तथा मामले में संलिप्त पाए जाने वाले संबंधित सहकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान तहसील परिसर के मुख्य गेट पर महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए तहसील परिसर में माहौल गरम रहा। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अपनी आवाज प्रशासन के सामने उठाती रहेंगी।नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, तहसील दिवस पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रदर्शन, 15 लाख की निकासी की जांच की मांग, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील परिसर में शनिवार को तहसील दिवस के दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। गौरी बाजार ब्लॉक के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने समूह के पदाधिकारियों में कथित बदलाव, दस्तावेजों में हेराफेरी और करीब 15 लाख रुपये की निकासी के मामले की जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि समूह की अध्यक्ष पद पर कार्यरत दुलारी देवी को हटाकर कथित रूप से दूसरे महिला का चयन कर दिया गया, जिसके बाद समूह के खाते से करीब 15 लाख रुपये की निकासी की गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में दस्तावेजों में भी कथित तौर पर हेराफेरी की गई है। महिलाओं के अनुसार, मामले की शिकायत पूर्व में खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार, डीपीआरओ देवरिया, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा चुकी है, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक शिकायत पर अपेक्षित ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज महिलाओं ने तहसील दिवस के मौके पर रुद्रपुर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ए.डी.एम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह से मुलाकात कर एक मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में समूह से निकाले गए धन की निष्पक्ष जांच कराने, दुलारी देवी को पुनः अध्यक्ष पद का प्रभार दिलाने तथा मामले में संलिप्त पाए जाने वाले संबंधित सहकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान तहसील परिसर के मुख्य गेट पर महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए तहसील परिसर में माहौल गरम रहा। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अपनी आवाज प्रशासन के सामने उठाती रहेंगी।