Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

जनपद – सोनभद्र,थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक अभियुक्त को अवैध असलहा एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

जनपद – सोनभद्र,थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक अभियुक्त को अवैध असलहा एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2026 से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पासवान पुत्र स्व0 राजेश पासवान निवासी ग्राम रोगही, थाना कोन, जनपद सोनभद्र के संबंध में प्राप्त सूचना एवं वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस टीम तेलगुड़वा चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि उक्त अभियुक्त, जिसने कुछ दिन पूर्व मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी थी, अवैध असलहे के साथ संबंधित व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जा रहा है तथा इस समय भारत ह्यूम पाइप प्लांट के पास, कोटा टोला नौटोलिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, किन्तु पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दीपक कुमार पासवान पुत्र स्व0 राजेश पासवान निवासी ग्राम रोगही, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से उसकी पैंट की कमर में खोंसा हुआ एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 211/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* दीपक कुमार पासवान पुत्र स्व0 राजेश पासवान निवासी ग्राम रोगही, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष। *अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 211/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0 203/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र। *गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान-* दिनांक – 31.05.2026 समय – रात्रि 08:30 बजे स्थान – रेलवे क्रासिंग चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। *बरामदगी का विवरण-* * एक अदद देशी तमंचा .315 बोर * एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 3. का0 सच्चिदानंद मिश्रा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 4. का0 आकाश उपाध्याय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

0 likes
0 comments0 shares