ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशाल भंडाराःसैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया हनुमंत का प्रसाद

*पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने किया प्रसाद वितरण बड़हलगंज।ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार को राम जानकी मंदिर प्रांगण में हनुमान भक्तों द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन आपसी सहयोग से संपन्न हुआ। सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया। _______छठें मंगलवार के पावन अवसर पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बीरू सोनकर, व्यापारी नेता अशोक जायसवाल के द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। बजरंगबली को सिंदूर, चोला, लड्डू और तुलसी अर्पित की गई। इस दौरान घंटियों और हनुमान चालीसा के स्वरों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पूजा संपन्न होने के बाद भंडारे का वितरण शुरू हुआ। भक्तों ने मिलकर खीर, पूड़ी, सब्जी, चावल और हलवे का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। भंडारे में किसी भी प्रकार का जातिगत भेद नहीं देखा गया, सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया।इस आयोजन में बीरू सोनकर, अशोक जायसवाल, प्रभुनाथसोनी सहित कई युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने भोजन परोसने, साफ-सफाई बनाए रखने और पूरी व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। इस अवसर पर अजय दूबे, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, गौरव दूबे, लल्लन तिवारी, तामेश्वर वर्मा, मदन लाल सोनी, डा परमहंस सिंह, अमित मद्धेशिया, राजन प्रजापति, सदानंद तिवार, बबलू सिंधी, वीरेन्द्र एडवोकेट, बिरजू सोनकर, लल्लू सोनकर, सुनील सोनकर, विजय निगम आदि सहित तमाम हनुमंत भक्त उपस्थित रहे।