Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र में हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर सैनी मोड़ के पास
सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र में हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर सैनी मोड़ के पास रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान भवानीगढ़ निवासी सर्वेश कुमार,मेघमऊ निवासी शुभम और सेमरा निवासी कमलेश के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सर्वेश कुमार और कमलेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जबकि शुभम का इलाज सीएचसी में जारी है।पारा बाजार चौकी प्रभारी रामराज यादव ने बताया कि घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
0 likes
0 comments0 shares