Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३७ मिनट पहले

लखनऊ पूर्व निदेशकों, मुख्य अभियंताओं के घरों में लगे मीटर कृष्णानगर के

लखनऊ पूर्व निदेशकों, मुख्य अभियंताओं के घरों में लगे मीटर कृष्णानगर के इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में पुलिस प्रवर्तन टीम का हुआ विरोध लखनऊ। राजधानी में बिजली विभाग के कर्मियों, अफसरों, सेवानिवृत्तों के घरों में तीसरे दिन सोमवार को भी मीटर लगाने की मुहिम चली। गोमतीनगर में पूर्व निदेशकों, मुख्य अभियंताओं के घरों में मीटर लगाए गए। सोमवार को कुल 205 मीटर लगे, जिसमें कृष्णानगर के इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में टीम का विरोध भी हुआ।गोमतीनगर जोन के एक्सईएन टेस्ट पवन वर्मा ने बताया कि 20 मीटर इंदिरानगर और 25 गोमतीनगर के विरामखंड, विभूतिखंड में लगाए गए। इनमें विरामखंड निवासी पावर कॉर्पोरेशन के पूर्व निदेशक कार्मिक हरीशचंद सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता एके सिंह आदि के घरों में मीटर लगाए गए। अमौसी जोन के एक्सईएन योगेश जायसवाल ने बताया कि तीन दिन से इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में मीटर लग रहे हैं। सोमवार को कुछ लोगों ने पुलिस प्रवर्तन दल का विरोध करते हुए मीटर लगाए जाने से इंकार किया। मगर, बाद में विरोध करने वालों के घरों में भी मीटर लग गए। इस कॉलोनी में अब तक 215 मीटर लग चुके, जिसमें 100 सोमवार के शामिल हैं। योगेश ने बताया कि मंगलवार को इस कॉलोनी के टाइप प्रथम श्रेणी के मकानों में मीटर लगेंगे। उधर, लखनऊ मध्य जोन के एक्सईएन टेस्ट पवन राय के मुताबिक उनके क्षेत्र में 98 फीसदी विभागीय कर्मियों व सेवानिवृत्तों ने मीटर लगवा लिए हैं।

0 likes
0 comments0 shares