Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur९ मिनट पहले

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज, अभिभावकों को बच्चों

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज, अभिभावकों को बच्चों

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज, अभिभावकों को बच्चों के सेहत का चिंता। मदरिया । क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जिसमें आवश्यक न होने पर सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके बावजूद अधिकांश विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों में यह समय बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। दोपहर के समय तापमान चरम पर पहुंच जाता है, ऐसे में स्कूल से लौटते वक्त बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती है। कई अभिभावकों ने बताया कि तेज धूप के कारण बच्चों को चक्कर आना, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं। अभिभावकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालयों का समय तत्काल बदलने की मांग की है। उनका सुझाव है कि स्कूल सुबह 7 बजे से शुरू होकर अधिकतम 12 बजे तक बंद कर दिए जाएं, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी और लू के प्रभाव से बचाया जा सके। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते स्कूलों का समय नहीं बदला गया तो बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। साथ ही अभिभावकों ने यह भी कहा कि जल्द निर्णय न होने पर वे सामूहिक रूप से प्रशासन से मिलकर अपनी मांग को और मजबूती से उठाएंगे वही वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अनिल तिवारी ने बताया कि इस समय बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान देना होगा यदि लू के चपेट में आ गए तो परिणाम गंभीर हो सकते है

0 likes
0 comments1 shares