Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

*बड़हलगंज में विकास उत्सव* विकास बन रही है बड़हलगंज की पहचान -

*बड़हलगंज में विकास उत्सव* विकास बन रही है बड़हलगंज की पहचान -

*बड़हलगंज में विकास उत्सव* विकास बन रही है बड़हलगंज की पहचान - राजेश त्रिपाठी क्रॉसर - * विधायक के साथ चेयरमैन ने किया दो करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास । * नगर के विभिन्न वार्डों में 08 विकास कार्यों की सौगात। बड़हलगंज। चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि उ.प्र. प्रदेश की नगर पंचायतों में बड़हलगंज की पहचान विकास कार्यों में अग्रणी रहने की बन रही है। शनिवार को श्री त्रिपाठी नगर पंचायत के लालगंज में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में उक्त उदगार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर के साथ राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में प्राप्त धनराशि से करीब 02 करोड़ की लागत वाले आठ विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए श्री त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नीतियों की सराहना किया। चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ नाथ जी की जीरो टॉलरेंस नीति और चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी के प्रयासों की बदौलत नगर पंचायत बड़हलगंज में विकास कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने जनता की तरफ से योगी सरकार और विधायक श्री त्रिपाठी का आभार प्रकट किया। बता दे किया नगर पंचायत में पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत वार्ड नंबर 10, अटल बिहारी वाजपई नगर में मोहम्मद शाहिद के घर से छोटेलाल के घर से मेंन रोड तक सीसी रोड एवं ढक्कनदार नाली का निर्माण और इसी सड़क पर 7 मी ऑक्टेन पोल के साथ 90 वाट का स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से वार्ड नंबर 4 में नानाजी देशमुख नगर में दिलीप के घर से छोटू के घर तक सीसी सड़क एवं ढक्कनदार नाली और रवि जायसवाल के घर से छोटू के घर तक सीसी सड़क और ढक्कनदार नाली का निर्माण, वार्ड नंबर 7, मुक्तिपथ नगर में उमा मौर्य के घर से किशन जायसवाल के घर तक सीसी सड़क और ढक्कन सहित नाली का निर्माण वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से वार्ड नंबर 7, मुक्तिपथ नगर में सरयू पुल के पास बस शेल्टर यात्री विश्राम केंद्र का निर्माण, कल्याण नगर वार्ड नंबर 13 में स्वर्गीय कांतिलाल श्रीवास्तव के मकान से राधेश्याम जायसवाल के घर तक सीसी रोड ढक्कन सहित, नाली का निर्माण मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना द्वारा प्राप्त धनराशि से वार्ड नंबर चार, नानाजी देशमुख नगर में इम्तियाज के घर से छोटई सोनकर का घर होकर सलीम के घर तक सीसी रोड ढक्कन सहित नाली का निर्माण कराया जाना है। प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद नियाज़ कुरैशी, राकेश कुमार राय, जीतेन्द्र पासी, रवि साहनी, दीपक शर्मा, सुदीप वर्मा, दीपक गौड़, सूरज सोनकर, सभासद प्रतिनिधि अमूल्यचंद चतुर्वेदी, रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, ऋषि चन्द, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, सन्तोष जायसवाल, न्यू जेन फाउंडेश के मानस त्रिपाठी, डा विजय कुमार जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्त, मोहम्मद तैयब, सुधीर पटेल, श्रीप्रकाश सोनी,आनन्द त्रिपाठी, संजय मौर्य, दिलीप निगम, अमलेश भारती, अजय दूबे, आदर्श शाही, दीपक गुप्ता, प्रकाशवीर जायसवाल, शिवम सोनी, हरपाल नागवानी, मनमोहन पटवा, रवि अग्रवाल, ताड़केश्वर वर्मा, मोहम्मद आज़म, अरमान शेख, नूरआलम, शाहनवाज, इम्तियाज अहमद, सुनील मद्धेशिया, लल्ला पाण्डेय, राजकुमार निगम, हरिकेश यादव, अमरनाथ उमर, राजवेद तिवारी, प्रवीण मोदनवाल, लिपिक सुनील कुमार, दिनेश मद्धेशिया, मंटू जायसवाल, रिंकू चौरसिया, अनूप जायसवाल, राजू शर्मा, दुर्गेश वर्मा, संजय कसेरा, गंगा सोनी, श्रीनिवास सोनी आदि मौजूद रहे

1 likes
0 comments0 shares