*सहजनवा के शिवम कुमार सिंह बने केंद्रीय सचिवालय में ASO, कॉर्पोरेट कार्य
*सहजनवा के शिवम कुमार सिंह बने केंद्रीय सचिवालय में ASO, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में मिली तैनाती* सहजनवा गोरखपुर सहजनवा विकासखंड के मेहनत और अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए शिवम कुमार सिंह ने केंद्रीय सचिवालय सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। रोल नंबर 6009725 के साथ 3754वीं रैंक हासिल कर शिवम का चयन सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के पद पर हुआ है। उन्हें कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय में नियुक्ति मिली है। शिवम मूल रूप से सहजनवा के निवासी हैं। उनके पिता अवधेश शरण सिंह दूरसंचार विभाग से हेड लाइनमैन पद से सेवानिवृत्त हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल रहा है। बड़ी बहन अनुराधा सिंह सहायक अध्यापिका, दूसरी बहन सपना सिंह और छोटी बहन वर्षा सिंह पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। बी.टेक के बाद शिवम ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश में रहकर पढ़ाई की। कड़ी मेहनत और नियमित दिनचर्या के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। खबर मिलते ही पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर है। शिक्षकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने शिवम व उनके परिवार को बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिवम की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।