Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकोली गांव में लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे मकान
सुलतानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकोली गांव में लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी।वारदात गोसाईगंज थाने से महज कुछ ही दूरी पर होने से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। घर पर अकेली रह रही प्रीति मंगलवार दोपहर अयोध्या वैवाहिक कार्यक्रम में गई थीं।बुधवार सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था।सूचना पर सीओ सुनील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अखंड देव मिश्रा मौके पर पहुंचे।पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ घटना की जांच में जुटी है।
0 likes
0 comments0 shares