Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १५ घंटे पहले

छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का डीएम और एसपी ने लिया जयजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का किया निरीक्षण।

छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का डीएम और एसपी ने लिया जयजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का किया निरीक्षण।

छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का डीएम और एसपी ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का किया निरीक्षण। देवरिया 16 नवंबर। छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की सुबह जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परमार्थी पोखरा, सोमनाथ मंदिर, देवरही माता मंदिर एवं गायत्री माता मंदिर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

0 likes
0 comments0 shares