Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpur१ मिनट से कम पहले

सुल्तानपुर में चोरों का आतंक जारी ऑटोमोबाइल्स की दुकान का ताला तोड़कर

सुल्तानपुर में चोरों का आतंक जारी ऑटोमोबाइल्स की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी तीन दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारियों में दहशत सुल्तानपुर सुल्तानपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गोविन्द ऑटोमोबाइल्स, अमहट-रायबरेली रोड स्थित ई-रिक्शा डीलरशिप को चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, इन्वर्टर की बैटरी, लीड एसिड बैटरी, चार्जर समेत दो लिथियम बैटरियां चोरी कर लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे कर्मचारी जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान का शटर खोला गया तो अंदर से सामान गायब मिला। डीलरशिप के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में चिंता और दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो चोरों के हौसले और बढ़ सकते हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। अब देखना है कि पुलिस इस घटना का खुलासा कब तक कर पाती है। रिपोर्ट हिंदी दैनिक आज टीम

0 likes
0 comments0 shares