भलुअनी के संतोष मद्धेशिया वैश्य और अभिषेक गुप्ता सम्मानित
भलुअनी।बांसगांव संदेश। रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने वाले जिले में रक्तदान सेवा के लिए मशहूर समाजसेवी स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी (यूथ ब्रिगेड) के संस्थापक एवं निफा जिलाध्यक्ष सन्तोष मद्धेशिया वैश्य और संस्था के रक्तवीर सदस्य अभिषेक कुमार गुप्ता के लिए 28 जून को वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड एवं नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवॉर्ड से नवाजा गया। आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। दोनों रक्तवीरों को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उ०प्र० समिति द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में प्रदेश भर से जुटे रक्तदानियों के बीच जिले के नगर पंचायत भलुअनी निवासी दोनों रक्तवीरों को पिछले दस वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों सहित विशेषकर विगत वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्तदान कराने के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स की ओर से नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ०प्र०) एवं विशिष्ट अतिथि प्रो० राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर (बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ), मि० संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम (उ०प्र० शासन), डॉ० अश्वनी शेट्टी नेशनल , संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए यूथ ब्रिगेड के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। उल्लेखनीय है कि नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवॉर्ड भारत एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंस इंग्लैंड अवॉर्ड इंग्लैंड का एक प्रतिष्ठित सम्मान है। जो सामाजिक कल्याण, सीएसआर (कॉपोर्रेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी), शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन और सकारात्मक बदलाव लाने वाले समाजसेवियों को दिया जाता है और यह सम्मान प्राप्त कर सन्तोष मद्धेशिया एवं अभिषेक गुप्ता ने सिर्फ जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश सम्मान बढ़ाया है। पहले भी दर्जनों प्रतिष्ठित अवार्डों से सम्मानित हो चुके दोनों रक्तवीरों ने इस सम्मान को संस्था से जुड़े हर एक रक्तवीर सहित जिले के सभी रक्तवीरों एवं सहयोगियों को समर्पित किया है।