विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यालय पर धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यालय पर धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण बांसगांव सन्देश । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जोगम गौरीबाजार के कार्यालय के उद्घाटन के बाद हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक स्वाभिमान समिति के अध्यक्ष जय नारायण सिंह और विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी को देशभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का संकल्प लेने का दिन है। कार्यक्रम में विहिप के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बसंत सिंह, दीपक सिंह प्रधान, धनेश प्रजापति, विरेन्द्र निषाद, रविकांत सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। भारत माता की जय और वंदे मातरम"के नारे गूंजते रहे।