Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpur२० दिन पहले

आगामी बजट से पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारियों की बड़ी उम्मीदें, 8वां वेतन आयोग और स्वास्थ्य सुविधाएं

आगामी बजट से पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारियों की बड़ी उम्मीदें, 8वां वेतन आयोग और स्वास्थ्य सुविधाएं

गोरखपुर बांसगांव संदेश।केंद्रीय बजट 2026-27 की पूर्व संध्या पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने रेल एवं केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से सरकार के समक्ष कई महत्वपूर्ण अपेक्षाएं रखीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित न रहकर कर्मचारियों और उनके परिवारों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला होना चाहिए। विनोद राय ने कहा कि रेल कर्मचारियों के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं आज की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी हैं। उन्होंने मांग की कि रेलवे द्वारा अनुमोदित अस्पतालों की सूची में और अधिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों को शामिल किया जाए, ताकि गंभीर बीमारियों की स्थिति में कर्मचारियों और उनके आश्रितों को समय पर विश्वस्तरीय इलाज मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के माता-पिता को भी चिकित्सा सुविधाओं के दायरे में शामिल करने की मांग की और कहा कि कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां पहले से यह सुविधा दे रही हैं। महामंत्री ने रेल पास सुविधा में भी माता-पिता को शामिल करने की मांग उठाई, जिससे कर्मचारियों के पारिवारिक कल्याण को बढ़ावा मिल सके। शिक्षा की बढ़ती लागत पर चिंता जताते हुए उन्होंने चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस की राशि बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वेतन और आर्थिक सुरक्षा के मुद्दे पर विनोद राय ने केंद्र सरकार से शीघ्र 8वें वेतन आयोग के गठन और उसकी सिफारिशों को लागू करने की मांग की। उन्होंने फिटमेंट फैक्टर में संशोधन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा नई पेंशन योजना की समीक्षा पर भी जोर दिया। साथ ही वेतनभोगी कर्मचारियों पर टैक्स बोझ कम करने के लिए मानक कटौती की सीमा बढ़ाने की मांग भी रखी। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार यदि इन मांगों पर गंभीरता से विचार करती है तो यह बजट रेल एवं केंद्रीय कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला ऐतिहासिक बजट साबित होगा।

1200 likes
0 comments1 shares