ट्रांसफार्मर के पास महिला से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज। मदरिया

ट्रांसफार्मर के पास महिला से मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज। मदरिया ----- गोला थाना क्षेत्र के तीरगांव में बिजली की समस्या देखने गई महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 10 जून की शाम करीब छह बजे महिला अपने घर की खराब बिजली आपूर्ति की जानकारी लेने के लिए गांव के ट्रांसफार्मर के पास गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विनोद, विनय और संजय ने उसे गाली-गलौज देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची महिला की पुत्री के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके हाथ पर डंडे से प्रहार किया गया, जिससे हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मामले में पुलिस ने विनोद पुत्र स्व. भरत लाल, विनय पुत्र स्व. भरत लाल तथा संजय पुत्र सुबाब निवासी तीरगांव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) और 117(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सीपी पांडेय ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।