सुल्तानपुर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान
सुल्तानपुर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली एक सिपाही को लग गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है,जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार आबकारी विभाग में रायबरेली में तैनात सिपाही अंकुर शुक्ला के तिलक कार्यक्रम में उनके साथी विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव भी शामिल हुए थे।इसी दौरान सुरेंद्र यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी।गोली विनीत मिश्रा को लग गई,जिससे वह घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शस्त्र को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया गया है।