Gorakhpurलगभग ८ घंटे पहले
कांग्रेसियो ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

चौरीचौरा गोरखपुर।विधानसभा चौरीचौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भोपा बाजार, बाल बुजुर्ग, दुदही, सरैया और रामपुर बुजुर्ग में चौपाल का आयोजन रविवार को किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम बदन बौद्ध व कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति गोरखपुर की जिलाध्यक्ष मन्ना देवी ने चौपाल कार्यक्रम में कांग्रेस की सरकारों द्वारा दलित समाज में दिए गए पक्की नौकरियों की चर्चा की और भाजपा सरकारों द्वारा पक्की नौकरियों को समाप्त करने के बारे में विचार विमर्श किया गया उस पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर सोना, प्रियंका, सविता, अनुराधा, प्रभावती, मंजू, इंदु, ज्ञानमती, सुजाता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares