Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३१ मिनट पहले

ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर आपदा में अवसर या अव्यवस्था? पेट्रोल पंपों पर हाहाकार

ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर आपदा में अवसर या अव्यवस्था? पेट्रोल पंपों पर हाहाकार

ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर आपदा में अवसर या अव्यवस्था? पेट्रोल पंपों पर हाहाकार गोरखपुर। गोरखपुर में गैस की किल्लत के बाद अब पेट्रोल-डीजल संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई पंपों पर तेल खत्म होने की खबर है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही लोग टंकियों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण सभी को ईंधन नहीं मिल पा रहा। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर अव्यवस्था और हल्की नोकझोंक की भी खबरें सामने आई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में रसोई गैस की किल्लत से जूझ रही जनता को अब ईंधन संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में "आपदा में अवसर" की कहावत चरितार्थ होती दिख रही है, जहां कुछ जगहों पर कालाबाजारी की आशंका भी जताई जा रही है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हालात को नियंत्रित करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है, परंतु लगातार बढ़ती समस्याओं के चलते जनता में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं और अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल, गोरखपुर में हालात सामान्य होने का इंतजार है, लेकिन जनता की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं।

0 likes
0 comments0 shares