Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड खालिसपुर दुर्गा के पास बुलेट मोटरसाइकिल से

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड खालिसपुर दुर्गा के पास बुलेट मोटरसाइकिल से धक्का लगकर गिरने से महिला हुई घायल, एक सप्ताह पूर्व धक्के से उछलकर इसी स्थान पर गिरने से एक महिला की हो गई थी मौत दोस्तपुर /सुल्तानपुर:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड खालिसपुर दुर्गा के पास बुलेट मोटरसाइकिल के उछलने से महिला गिर गई जिससे महिला काफी घायल हो गयी है घायल महिला अलहदादपुर बनी की है सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर उपचार के लिए ले जाया गया है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समानांतर सर्विस रोड किलोमीटर संख्या 156.2 स्थान खालिसपुर दुर्गा के पास एक छोटी सी पुलिया है यहां पर पुलिया के पास सड़क बैठ गई है आये दिन लोग यहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं अभी एक सप्ताह पूर्व शैलखा की एक महिला का इसी स्थान पर गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मोबाइल फोन पर सूचना के बाद भी यूपीडा के अधिकारी सर्विस रोड को ठीक करने का कार्य नहीं कर रहे हैं। एक दूसरे का नंबर देकर टालमटोल कर रहे हैं। और लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares