Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

जल संचय हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, हर व्यक्ति निभाए अपनी भूमिका: मनोज सिंह भूजल सप्ताह के तहत ब्लॉक सभागार में जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल संचय हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, हर व्यक्ति निभाए अपनी भूमिका: मनोज सिंह  भूजल सप्ताह के तहत ब्लॉक सभागार में जल संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बड़हलगंज। बडहलगंज भूजल सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को बड़हलगंज ब्लॉक सभागार में "जल संचय, जन भागीदारी-जन जागरूकता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज सिंह ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज पानी बचाना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के समान है। उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यदि जल स्रोत लगातार घटते रहे तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा और पौधों, जीव-जंतुओं तथा मानव जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर उपलब्ध पीने योग्य जल की मात्रा लगातार कम होती जा रही है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल का संरक्षण करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। बीडीओ ने कहा कि शासन के निर्देश पर मनाए जा रहे भूजल सप्ताह का उद्देश्य गांव-गांव तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना और जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) राजीव तिवारी तथा लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाकर ही भविष्य में संभावित जल संकट से बचा जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रेमलता गिरी, ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णानंद शर्मा, दिलीप शुक्ला, वीरेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र सरोज, लालबहादुर, योगेश तिवारी, अजय पांडेय, समा अफरोज, जेई जयराम तिवारी, आशीष कुमार, रामबहाल, बृजेंद्र दूबे, बोरिंग टेक्निशियन विनोद यादव, सोनम दूबे, सोना यादव, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष कैलाशपति, अनुप सिंह, दयानंद यादव, अमिताभ, अजीज, जयहिंद, दुर्गेश कुमार, नंदिनी तिवारी, रंजीत दूबे, वेद, धनावती, मनोज, लाचंद्र, रेनू यादव, देवेंद्र, कृष्णमोहन यादव, उमेश, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares