Sultanpur१४ मिनट पहले
सुल्तानपुर जयसिंहपुर के अठैसी चौराहे पर पहलवान वीर बाबा के पीपल के
सुल्तानपुर जयसिंहपुर के अठैसी चौराहे पर पहलवान वीर बाबा के पीपल के पेड़ से पीतल के घंटे चुराते युवक को पीआरवी टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से 14 छोटे और 17 बड़े समेत कुल 31 घंटे बरामद हुए।सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह के अनुसार आरोपी ओमनरायण मिश्रा पुत्र बजरंगी मिश्रा निवासी चुरावनपुर,गोसाईगंज है।वह अनन्तराम की दुकान के बगल स्थित पीपल के पेड़ से घंटे उतार रहा था,तभी पुलिस ने दबोच लिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और कांस्टेबल बालगोविंद यादव शामिल रहे।
0 likes
0 comments0 shares