जनसंवाद में समाजसेवी पं एस के शर्मा ने जनता की सुनी समस्या

चौरीचौरा गोरखपुर । चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के ब्रह्मपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एस.के. शर्मा ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “भाई नहीं, भरोसा है… जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनता के बीच रहकर कार्य करने का प्रयास जारी रहेगा। जनसंवाद का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के सुझावों और अपेक्षाओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है। जनता से निरंतर संवाद और सहभागिता के माध्यम से क्षेत्र के विकास को गति देने का संकल्प जारी रहेगा।इस दौरान क्षेत्र लोगों ने विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में श्रीमती उषा देवी, श्रीमती बबीता देवी, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती संगम देवी एवं श्रीमती किरण देवी सुमित निषाद एवं विपुल उपस्थित रहे।