Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

डिजिटल बोर्ड से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान__ज्ञानार्जन कम्पटीशन क्लासेज

डिजिटल बोर्ड से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान__ज्ञानार्जन कम्पटीशन क्लासेज

_डिजिटल बोर्ड से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान_ _ज्ञानार्जन कम्पटीशन क्लासेज में डिजिटल बोर्ड का भव्य उद्घाटन_ _डिजिटल बोर्ड से अब गांव के बच्चों को भी मिलेगी शहर जैसी आधुनिक शिक्षा_ बल्दीराय/सुल्तानपुर।*बल्दीराय तहसील क्षेत्र के विरधौरा, भखरी, हलियापुर रोड पर स्थित ज्ञानार्जन कम्पटीशन क्लासेज में रविवार को डिजिटल बोर्ड का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सूरज वैश्य व डॉ. शाहिद के द्वारा फीता काटकर किया गया। ज्ञानार्जन कम्पटीशन क्लासेज के संचालक बजरंग सिंह , उपसंचालक परवेज आलम, शैक्षिक निदेशक मंजीत कुमार, कोच रामजीत तथा शारदा यादव का सहयोग सराहनीय रहा । उद्घाटन से पूर्व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में 1600 मीटर दौड़ में दिलशाद और 700 मीटर में अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. सूरज वैश्य के द्वारा 1100 रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सूरज वैश्य ने कहा - _"डिजिटल बोर्ड के लगने से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहर जैसी आधुनिक शिक्षा मिलेगी। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।"_ डॉ. शाहिद ने कहा - _"तकनीक के साथ पढ़ाई ही आज के प्रतियोगी युग में सफलता की कुंजी है।"_ ज्ञानार्जन के संचालक बजरंग सिंह ने कहा - _"हमारा लक्ष्य है कि बल्दीराय के ग्रामीण अंचल के गरीब व मेधावी बच्चों को कम खर्च में उच्च स्तरीय डिजिटल शिक्षा देकर उनके सपनों को साकार किया जाए।"_ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार राजदेव यादव, बब्बन वर्मा, बजरंग मौर्या, जसीम खान, किरण मौर्या, विद्दोतमा मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शिक्षक पवन कुमार, नवीन कुमार, राजितराम, पार्थिव मौर्या तथा प्रेमनाथ सहित बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावकगण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares