बेलघाट ब्लॉक से चार नेताओं को जिला कार्य समिति में स्थान, क्षेत्र

बेलघाट ब्लॉक से चार नेताओं को जिला कार्य समिति में स्थान, क्षेत्र में खुशी की लहर गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्य समिति के गठन में बेलघाट ब्लॉक से चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। आदरणीय श्री हिरण्यप्रकाश मिश्रा जी, श्री विक्की सिंह जी, श्री अखिलेश सिंह जी एवं श्री राम प्रवेश तिवारी जी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इन नेताओं की सक्रियता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का यह सम्मान है। बेलघाट ब्लॉक से एक साथ चार लोगों को जिला कार्य समिति में स्थान मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह ‘विक्की’ ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को और मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और सशक्त होगी। कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी ने उम्मीद जताई कि नए दायित्व के साथ ये नेता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।