Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur२८ मिनट पहले

*सर्पदंश से मासूम की मौत पर परिवार को मिला 4 लाख का

*सर्पदंश से मासूम की मौत पर परिवार को मिला 4 लाख का मुआवजा* *सहजनवां, गोरखपुर ग्राम बाहिलपार में 9 वर्षीय बालक हिमांशु पुत्र धीरेन्द्र की सर्पदंश से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बुधवार को विधायक 324-सहजनवां प्रदीप शुक्ला एवं उपजिलाधिकारी सहजनवां नमन मेहता द्वारा पीड़ित परिवार को राज्य आपदा मोचक निधि के तहत 4 लाख रुपये की सहायता धनराशि का चेक सौंपा गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares