Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*हिंदुस्तान गौरव सम्मान 2026 से आईजीएल के बिजनेस हेड श्री एस. के.

*हिंदुस्तान गौरव सम्मान 2026 से आईजीएल के बिजनेस हेड श्री एस. के.

*हिंदुस्तान गौरव सम्मान 2026 से आईजीएल के बिजनेस हेड श्री एस. के. शुक्ला सम्मानित* सहजनवा गोरखपुर होटल कोर्टयार्ड में हिंदुस्तान समाचार के तत्वावधान में आयोजित हिंदुस्तान गौरव सम्मान 2026 समारोह में आईजीएल के बिजनेस हेड एस. के. शुक्ला को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, उद्योग एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पूर्वांचल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्री एस. के. शुक्ला की अनुपस्थिति के कारण यह सम्मान उनकी ओर से दशरथ मिश्र एवं अखिलेश कुमार शुक्ला ने उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री राकेश सचान जी के कर-कमलों से प्राप्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री शुक्ला के नेतृत्व में आईजीएल द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों व सतत विकास से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल समाज को दिशा देते हैं, बल्कि प्रदेश की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करते हैं। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सम्मान, प्रेरणा और सामाजिक दायित्वों को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ किया गया।

0 likes
0 comments0 shares