Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय अनन्तपुर सिसवामें बच्चों के साथ एसडीएम सहजनवा ने मनाई

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट । जयप्रकाश नारायण बालिका विद्यालय, अनंतपुर सहजनवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता ने रात में विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया। एसडीएम को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और बच्चों ने उत्साह के साथ जन्माष्टमी मनाई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा, मेस इंचार्ज रामआशीष यादव, ब्यायम शिक्षक सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
0 likes
0 comments0 shares