Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दुर्गा पूजा व रामलीला को लेकर उरुवा थाने में पीस कमेटी की

दुर्गा पूजा व रामलीला को लेकर उरुवा थाने में पीस कमेटी की

दुर्गा पूजा व रामलीला को लेकर उरुवा थाने में पीस कमेटी की बैठक लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर रोक, जुलूस में नशा व अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर होगी कार्रवाई गोरखपुर/उरुवा। आगामी दुर्गा पूजा, रामलीला, मेला एवं जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना उरुवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी गोला मनीष कुमार ने पूजा समितियों, आयोजकों और संभ्रांत लोगों से पर्व को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उपजिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही किसी भी खुशी के अवसर को दुर्घटना में बदल सकती है। इसलिए सभी आयोजकों को सुरक्षा एवं प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून के आदेशों की अनदेखी कर कार्यक्रम आयोजित न किए जाएं। उन्होंने लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर विशेष रूप से रोक लगाने की बात कही। कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान अत्यधिक ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है। निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाए। जुलूस में किसी भी व्यक्ति के नशे की हालत में शामिल होने पर रोक रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल में 24 घंटे कम से कम एक वालंटियर की मौजूदगी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें एसडीएम ने सोशल मीडिया को लेकर भी आयोजकों और लोगों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर किसी घटना अथवा विवाद से संबंधित जानकारी मिलती है तो उसे तत्काल वायरल करने के बजाय स्थानीय पुलिस अथवा किसी जिम्मेदार अधिकारी को सूचना दें। बिना सत्यापन किसी भी खबर या अफवाह को प्रसारित न करें। थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई अराजकतत्व परेशान करता है तो उससे स्वयं उलझने के बजाय पुलिस को जानकारी दें। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जुलूस में असलहा, भाला, तलवार अथवा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वाहन चालकों को नशे का सेवन कर वाहन चलाने से पूरी तरह बचना होगा। बैठक में नायब तहसीलदार गोला रमाशंकर दुबे, दिलीप कुमार, रणविजय सिंह, अमन सिंह, विशाल जायसवाल, सूरज वर्मा, सचिन पुरी, अंकित यादव, सुमित गुप्ता, अर्जुन कुमार, अमित गौड़, सूरज शर्मा, अरविंद गुप्ता, गोविंद जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares