Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १२ घंटे पहले

प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026 के लिए प्रदेश स्तरीय चयन 13 जनवरी

प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026 के लिए प्रदेश स्तरीय चयन 13 जनवरी

प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026 के लिए प्रदेश स्तरीय चयन 13 जनवरी को कुशीनगर। छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स–2026 में उत्तर प्रदेश की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने जनपद कुशीनगर के अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को इसकी जानकारी दी है। जारी सूचना के अनुसार 13 जनवरी 2026 को प्रदेश के तीन जनपदों में खेलवार चयन/ट्रायल आयोजित होंगे। तीरंदाजी का चयन सोनभद्र में, एथलेटिक्स एवं कुश्ती का चयन मिर्जापुर में तथा फुटबॉल, हॉकी, तैराकी और भारोत्तोलन का चयन वाराणसी में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना दस्तावेजों के चयन में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रा भत्ता या अन्य कोई व्यय देय नहीं होगा। चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

0 likes
0 comments0 shares