Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Lucknow९ मिनट पहले

महिंगवां में बस यात्रियों पर ग्रामीणों का हमला, धारदार हथियार से 2 गम्भीर घायल

महिंगवां में बस यात्रियों पर ग्रामीणों का हमला, धारदार हथियार से 2 गम्भीर घायल

महिंगवां में बस यात्रियों पर ग्रामीणों का हमला, धारदार हथियार से 2 गंभीर घायल बख्शी का तालाब/लखनऊ। महिंगवां थाना क्षेत्र के बसेना गांव के पास सोमवार शाम रास्ता खाली कराने को लेकर बस यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और धारदार हथियार से किए गए हमले में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में कुल सात लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, बीबीपुर से करीब 50 यात्री बस संख्या UP32LN2467 से मनौना धाम जा रहे थे। बसेना गांव में नहर पटरी पर छोटा हाथी वाहन संख्या UP32EN0832 खड़ा होने से रास्ता बाधित था। बस चालक और यात्रियों ने वाहन हटाकर रास्ता खाली करने को कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने बस चालक और यात्रियों के साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुमित कुमार (25) और शुभम राजपूत (22) गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं रामचंद्र, अमन, संतोष, सतीश और अवध नरेश को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और घायलों को उपचार के लिए भेजा। डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के अनुसार, मामले में महिंगवां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने संदीप उर्फ नेता, मनीष, प्रदीप और विद्या सागर समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares