गोरखपुर: मैगी और तरबूज खाने से 11 लोग बीमार,8 जिला अस्पताल में

गोरखपुर: मैगी और तरबूज खाने से 11 लोग बीमार,8 जिला अस्पताल में भर्ती,उल्टी और सांस लेने में दिक्कत, जिला अस्पताल रेफर #गोरखपुर:यूपी के गोरखपुर में मैगी खाने से 11 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई.सभी लोगों ने पहले मैगी खाई और उसके बाद तरबूज खाया था.इसके कुछ देर बाद ही उन्हें उल्टी, दस्त और सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई.हालत बिगड़ने पर परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि मामला फूड पॉइजनिंग का हो सकता है, लेकिन सही वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी.मरीजों की हालत ठीक है. गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक गांव बुधवार शाम एक परिवार के सभी सदस्यों ने पहले मैगी खाई.इसके कुछ ही देर बाद गांव में साइकिल पर तरबूज बेच रहे एक व्यक्ति से तरबूज खरीदकर खाया.अमरनाथ पांडेय की बेटी अन्नू के अनुसार, तरबूज खाने के बाद रात लगभग 3 बजे सभी सदस्यों को एक एक करके उल्टी आनी शुरू हो गई.बीमार पड़ने वालों में बैजनाथ पाण्डेय (68), उनके भाई अमर नाथ पाण्डेय (65), अमर नाथ की पत्नी शैल कुमारी (63), पुत्र अंशु पाण्डेय (26), पुत्री पूर्णिमा पाण्डेय (25), बलराम पाण्डेय के पुत्र वेदांत पाण्डेय (3) और हन्नू पाण्डेय (2) शामिल हैं.इनके अलावा गांव के लक्ष्मीकांत पाण्डेय की पुत्री नेहा पाण्डेय, रिश्तेदार जगदीश दुबे (78) और खजनी थाना क्षेत्र के पिपरा बनवारी निवासी रामपति त्रिपाठी के पुत्र सौरभ त्रिपाठी (25) भी प्रभावित हुए सभी मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. परिवार के सभी लोग घबरा गए आनन फानन में सभी सदस्यों को स्थानीय स्तर इलाज कराया गया किंतु हालत में सुधार न आने पर स्थानीय डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि तरबूज खाने के बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसमें उल्टी, दस्त और सांस लेने में परेशानी मुख्य लक्षण थे. गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया. सीएमएस डॉ वीके सुमन ने बताया कि मैगी और तरबूज खाने से दिक्कत हुई है.सभी के पेट में दर्द उल्टी दस्त की शिकायत थी.स्थानीय स्तर पर इलाज कराए लोग. नहीं सही हुआ तो 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे. यहां लोगों का इलाज हुआ सभी स्वस्थ्य हैं. उन्होंने ने कहा कि फूड पॉइजनिंग या तरबूज में आक्सीटोसिन की मात्रा होगी या एक्सपायरी मैगी होगी. जिससे दिक्कत हुई है.9 लोग अस्पताल में आए 8 एडमिट हैं और एक इलाज कराकर चला गया.उन्होंने लोगों से अपील किया की ताजा फल खाएं बाहर की चीज खाने से बचे