सभापति/एमएलसी अनूप गुप्ता का हुआ, सुलतानपुर आगमन घु उद्योग व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत अभिनन्दन

ब्यूरो चीफ शिव शंकर चौधरी/ सुलतानपुर। लखनऊ से जौनपुर जाते समय उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति एवं एमएलसी अनूप गुप्ता का सुलतानपुर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने शहर के श्रृंगार वाटिका, भुलकी चौराहा पर कुछ समय रुककर लघु उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर लघु उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सभापति/एमएलसी अनूप गुप्ता को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं लघु उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए व्यापार जगत की समस्याओं एवं अपेक्षाओं से भी उन्हें अवगत कराया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति के सभापति/एमएलसी अनूप गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा व्यापारियों एवं लघु उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सकारात्मक सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर लघु उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव सारथी कसौधन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी वर्मा, सरदार गगनदीप सिंह, राजन गुप्ता, दिनेश कुमार, रामदीन अग्रहरि सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।