खेत की जुताई पर खूनी संघर्ष! गोरखपुर में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

#GorakhpurNews खेत की जुताई पर खूनी संघर्ष! गोरखपुर में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी गोरखपुर, बांसगांव संदेश। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय शिवम पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेट में गोली लगने के बाद शिवम जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास उसकी मौत हो गई। शिवम के पिता सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर परिवार के लोगों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह शिवम खेत की जुताई कराने पहुंचा, जहां उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने जुताई करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद शिवम को गोली मार दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। https://youtu.be/x-vNn60qrQ4?si=nMhx-bBgAbTz5_w8