Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

200 स्कूलों के शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ

200 स्कूलों के शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ

200 स्कूलों के शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिले में पाक्सो एक्ट के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों पर विशेष जागरूकता महाअभियान का शुभारंभ हुआ है। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा पीड़ित बालक बालिकाओं के पहचान व गोपनीयता बनाये रखने के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश श्री धनेंद्र प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में सोमवार को पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के सभागार में जिले के लगभग 200 विद्यालयों के नोडल एवं शिक्षकों शिक्षिकाओं के लिए वृहद परीक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्री मति अर्चना ll ने कहा कि दूर दराज के सभी विद्यालयों में न्यायिक अधिकारियों के व्यक्तिगत रूप से पहुंचना संभव नहीं है इसलिए शिक्षकों को नोडल अधिकारी नामित कर प्रशिक्षित किया जा रहा है सचिव महोदया के द्वारा बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।DGC क्रिमिनल POCSO हरिदत्त मिश्रा एवं सच्चिदानंद राय द्वारा POCSO एक्ट 2012 के प्रावधानों और विधिक परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। एवं हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी प्रदान की गई

1 likes
0 comments0 shares