Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 03.04.2026* *साइबर अपराध कारित करने

*प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 03.04.2026* *साइबर अपराध कारित करने

*प्रेस नोट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 03.04.2026* *साइबर अपराध कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चेकबुक, एटीएम कार्ड,मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलायें जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-66/2026 धारा 3(5), 61, 241, 318 (4) BNS व 66C, 66D IT Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अभिषेक शुक्ल 2. सतीश कुमार गुप्ता 3. नीरज कुमार खत्री को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* अभियुक्तों द्वारा लोगो को बहला फुसलाकर उनके विभिन्न बैंको में खाता खुलवाकर लगभग डेढ करोड रुपये उन खाते में साइबर फ्रॉड के द्वारा मंगाया गया। जिसके संबंध में NCRP पोर्टल पर 27 शिकायते दर्ज हैं तथा करीब 5500000/- रुपये (पचपन लाख रु0) लीन/होल्ड कराया गया हैं। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-* 1. अभिषेक शुक्ल पुत्र स्व० प्रेमकृष्ण शुक्ल ग्राम भभया थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, 2. सतीश कुमार गुप्ता पुत्र स्व० उचित नरायन साव ग्राम महम्मदपुर थाना गोह जनपद औरंगाबाद,बिहार 3. नीरज कुमार खत्री पुत्र विक्रम जीत खत्री निवासी नियर दुर्गा मन्दिर गोह थाना गोह जनपद औरंगाबाद बिहार *गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण*- मु0अ0सं0-66/2026 धारा 3(5), 61, 241, 318 (4) BNS व 66C, 66D IT Act थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर *बरामदगी-* 39 अदद बैंक चेकबुक, 35 अदद बैंक एटीएम कार्ड, 19 अदद बैंक पासबुक, 15 अदद मुहर, 8 अदद आधार कार्ड (कार्ड व छायाप्रति रुप), 2 अदद वोटर कार्ड, 6 अदद पैन कार्ड (कार्ड व छायाप्रति), 1 अदद मेट्रो कार्ड, 1 अदद वाहन आरसी कार्ड, 2 अदद पासपोर्ट, 3 अदद डायरी, 6 अदद क्यूआर कोड मय स्टैण्ड, 07 अदद मोबाइल फ़ोन (अपराध में प्रयुक्त) *गिरफ्तारी की टीम-* 1. उ0नि0 आशीष कुमार त्रिपाठी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 2. उ0नि0 अमित प्रजापति थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 3. का0 राकेश सिंह,थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 4. का0 अजय कुमार पटेल थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 5. का0 शुभम सोनी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर

0 likes
0 comments0 shares