Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग १४ घंटे पहले

छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

छठ पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गहरे पानी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी के दिए निर्देश गाजीपुर। आगामी डाला छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली और सैदपुर थाना क्षेत्र के प्रमुख गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर, पीरनगर, ददरी घाट, साईं मंदिर घाट और कलेक्टर घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद सैदपुर थाना क्षेत्र के फुलवारी खुर्द रामघाट, पक्का घाट तथा बूढ़े महादेव मंदिर स्थित घाटों का भी जायजा लिया।अधिकारियों ने छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, नदी के जलस्तर, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नदी के गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों, नावों और जल पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।रात्रि और भोर में अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए घाटों और संपर्क मार्गों पर हाईमास्ट लाइट एवं जनरेटर के माध्यम से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने पर भी जोर दिया गया।महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वाड की सादे वर्दी तथा वर्दी में तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर उचित पार्किंग व्यवस्था बनाकर यातायात को जाममुक्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं सैदपुर सहित पुलिस बल तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares