Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१६ मिनट पहले

*ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न,

*ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न,

*ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील* सहजनवा /गोरखपुर सहजनवा में ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी केसरी नंदन त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को रोकने में सहयोग करें। उपजिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि डी, जे, के उपयोग पर प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने त्योहारों को खुशी और एकता के साथ मनाने का आग्रह किया और कहा कि किसी भी प्रकार के उकसावे या अफवाहों में न आएं। सीओ गीडा ने बैठक में कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।बैठक में स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एकमत से त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गोरखपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बैठक शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

0 likes
0 comments0 shares