सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

चौरी चौरा गोरखपुर। सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा की रक्षाबंधन का पर्व लोक आस्था एवं संस्कृति के साथ-साथ विश्वास की मजबूत डोर से भाई बहनों को बांधता है। इसके उपरांत क्रमानुसार छात्राओं ने सभी छात्रों को राखी बांधी। इसी क्रम में छात्राओं ने थाना प्रभारी एवं सम्मानित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी एवं उनसे सुरक्षा का वचन लिया। कार्यक्रम में निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा निदेशिका अनुराधा मिश्रा सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा विमला पांडे सुशील कुमार नायक राकेश श्रीवास्तव दानवीर सिंह अनिल सिंह अनिल कुमार पांडे प्रतिमा उपाध्याय गर्विता श्रीवास्तव रीता चतुर्वेदी सीमा राय अमरजीत कौर अंजलि जायसवाल नरेंद्र त्रिपाठी राज नारायण पांडे आदित्य कुशवाहा अश्वनी त्रिपाठी अनिरुद्ध यादव इसरार अहमद नागेंद्र प्रसाद सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।