Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

लखनऊ: सरोजनीनगर में सड़क हादसे में डायल-112 में तैनात दरोगा की मौत,

लखनऊ: सरोजनीनगर में सड़क हादसे में डायल-112 में तैनात दरोगा की मौत,

लखनऊ: सरोजनीनगर में सड़क हादसे में डायल-112 में तैनात दरोगा की मौत, खड़े डंपर से टकराई वैगनआर *लखनऊ।* सरोजनीनगर में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में डायल 112 मुख्यालय में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार वैगन आर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, कानपुर नगर के सनिगवां कोयला नगर निवासी सत्येंद्र सिंह सोमवार सुबह करीब 7 बजे कानपुर से लखनऊ आ रहे थे। सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दरोगा को सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares