मिशन शक्ति 6.0: सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में 300 छात्राओं को मिला

मिशन शक्ति 6.0: सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में 300 छात्राओं को मिला करियर और साइबर सुरक्षा का मार्गदर्शन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, निःशुल्क कोचिंग और पंजीकरण प्रक्रिया की दी गई जानकारी गाजीपुर।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के पांचवें दिवस गुरुवार को सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में वृहद करियर गाइडेंस कार्यक्रम एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल अधिकारी) एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के उद्देश्यों और इसके माध्यम से मिलने वाली शैक्षिक सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राएं उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों और निःशुल्क मार्गदर्शन का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकती हैं।कार्यक्रम में छात्राओं को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, एनडीए, सीडीएस, जेईई मेन, नीट, बैंकिंग, एसएससी, बीएड और टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रशिक्षण, पात्रता और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।समाज कल्याण विभाग के विशेषज्ञों, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के इंचार्ज एवं कोऑर्डिनेटर तथा विभिन्न सेवाओं में कार्यरत महिला अधिकारियों ने छात्राओं को परीक्षा की तैयारी की रणनीति, पाठ्यक्रम के चयन और अध्ययन की प्रभावी पद्धतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। सफल महिला अधिकारियों के अनुभवों से छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।कार्यक्रम के दूसरे प्रमुख सत्र में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के बीच सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी, वित्तीय साइबर अपराध और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।छात्राओं को उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक यूट्यूब एवं सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से प्रसारित साइबर सुरक्षा कार्यशाला से भी जोड़ा गया। इस दौरान ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल की उपप्रधानाचार्या सिस्टर प्रदीप एवं सिस्टर सीमा उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, मिशन शक्ति प्रभारी, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी कोतवाली, महिला थानाध्यक्ष पल्लवी सिंह, समाज कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े अधिकारी एवं विशेषज्ञ, ट्यूटर अमित श्रीवास्तव, ट्यूटर मनीष त्रिपाठी, जेडीओ आनंद पाण्डेय, एसपीओ संजीव एवं देवेंद्र सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा, करियर निर्माण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।